घुघली पुलिस द्वारा एक वांछित गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो व वारंटियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। घुघली पुलिस उ0नि0 रमेश चन्द्र वरुण,हे0का0 अभय कुमार,का0 पंकज सिंह द्वारा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी न्यायालय सिविल जज (प्रवर खण्ड) त्वरित,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मु0अ0स0- 103/2000 धारा 394,506 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी वीरेन्द्र चौधरी पुत्र गिरीशचन्द निवासी पौहरिया थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।