Crime Newsघुघलीमहराजगंज
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अंतर्जनपदीय आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा


संपादक नागेश्वर चौधरी
घुघली(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा वाँछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह मय हमराहियान के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 436/24 धारा 65(2)/137(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉस्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजन सैनी पुत्र सुरेन्द्र सैनी निवासी हनुमानगंज पडरहवा,थाना हनुमानगंज,जनपद कुशीनगर उम्र करीब 21 वर्ष को नौरंगिया मोड,कस्बा घुघली थाना घुघली जनपद महराजगंज गिरफ्तार किया गया,अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।