पुरन्दरपुरमहराजगंज
पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार


सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
पुरन्दरपुर(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरूद्ध पटेल के पर्यवेक्षण मे,तथा थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर के नेतृत्व टीम गठित कर मु0अ0सं0 255/1990 धारा 323,504,324 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त शिकुमार पुत्र स्वा) नन्दलाल ग्राम परास खाड़ थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 55 वर्ष के घर पर दबिश दिया गया। शिवकुमार उपरोक्त अपने घर ग्राम परास खाड़ पर मौजूद मिला,जिसे दिनांक 08.01.2025 को समय करीब 13.45 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया। वारण्टी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 देवेश प्रताप सिंह,का0 आदित्य यादव,का0 सुरेन्द्र शाह मौजूद रहे।