Crime Newsघुघलीमहराजगंज

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



राजेश चौधरी संवाददाता
घुघली: नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना घुघली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक थाना घुघली में 15 जनवरी को किशोरी के परिजनों ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि विवेक चौरसिया पुत्र संजय चौरसिया निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज जिसके द्वारा ग्राम घघरुआ खंडेसर की रहने वाली उनकी नाबालिग लड़की को शादी का झासा देकर उसको अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये। इस पर थाना घुघली पर मु0अ0सं0 20/2025 धारा 64(1)/137 (2)/35 (3)/352 बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट पंजीकृत किया। इसके बाद अभियुक्त की तलाशी में जुटी पुलिस ने 17.01.2025 शुक्रवार को सूचना के आधार पर अभियुक्त विवेक चौरसिया पुत्र संजय चौरसिया उम्र करीब 19 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को ग्राम भुवनी तिवारी चौक से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह,उ0नि0 रमेश पुरी,हे0का0 संजीव गौड़,हे0का0 प्रदुम्न सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!