नौतनवां पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस टीम उ0नि0 गोविन्दर यादव,उ0नि0 निशान्त कुमार,हे0का0 इन्दल चौहान,का0 धर्मेन्द्र कुमार प्रियदर्शी द्वारा मु0न0 105/09 धारा 323,504,506 भादवि थाना नौतनवा जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टी दयाराम पुत्र स्व0 लाले उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम कजरी थाना नौतनवा जनपद महराजगंज,वाद सं0 517/24 धारा 128 सीआरपीसी थाना पनियरा से सम्बन्धित वारण्टी संजीव कुमार पुत्र सर्वजीत उम्र करीब 34 वर्ष नि0 ग्राम हनुमानगढ़िया थाना नौतनवा जनपद महराजगंज व मु0न0 584/17 धारा 323,504 भादवि थाना नौतनवा से सम्बन्धित वारण्टी गोपाल पुत्र सिरपत निवासी वार्ड नं0 5 अम्बेडकर नगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 55 वर्ष को वारण्टीगणों के घरों से हमराही कर्मचारीगण की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।