पर्यावरण दिवस के अवसर पर चौक में वन विभाग द्वारा गोष्ठी का किया गया आयोजन

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग दक्षिणी एवं उत्तरी चौक रेंज के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जंगल सफारी कराया गया इस दौरान उन्हें वनों के महत्व के बारे में बताया गया। उत्तरी चौक रेंज वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। हमारा उद्देश्य पौधरोपण करना ही नहीं बल्कि लगाए गए पौधों को संरक्षित रखने का भी है वन विभाग स्कूली बच्चों को गोष्ठी कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी देता है। पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाने की तकनीक भी बताते हैं ताकि वह पौधा लगाने के बाद उसे संरक्षित भी रख पाएं। उन्होंने कहा हर एक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए,ताकि हम प्रकृति को संजोय रखने में अपना योगदान दे सकें। गोष्टी के उपरांत स्कूली बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामपाल यादव दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हरिंदर यादव लेफ्टिनेंट शेषनाथ जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं एवं शहर के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।