बिना सूचना के घर से निकली लड़की को सिंदुरिया पुलिस ने किया बरामद

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। दिनांक 26.05.2025 को आवेदक रघुवर चौधरी पुत्र रामकेवल चौधरी निवासी परसामीर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज ने उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिनांक 26.05.2025 को समय करीब 17.33 बजे दिए कि आवेदक की पुत्री निवासी परसामीर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज घर से बिना बताये कही चली गयी थी। इसके सम्बन्ध में प्रस्तुत किये प्रा०पत्र के आधार पर प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2025 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस उ0नि0 शेषनाथ मौर्य,म0उ0नि0 प्रियंका मौर्या और म0का0 रुनिया द्वारा आज दिनांक 07.06.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता उम्र करीब 17 वर्ष को परसामीर गेट के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही करते हुए उसके परिवार को सकुशल सुपुर्द किया गया।