बृजमनगंज - धानीमहराजगंज

थाने पर लामबंद एवं पुलिस के साथ अभद्रता मे पांच को किया चालान

Spread the love

पीड़ित पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार



उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
बृजमनगंज,महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़ने को लेकर रविवार की शाम विवाद हो गया। जिसमें पीड़ित पक्ष थाना पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। दूसरे दिन सोमवार को इसी मामले को लेकर ताला तोड़ने वाले दूसरे पक्ष के लोग भी कुछ युवाओं के साथ थाना परिसर पहुंच गए और पुलिस से बहस करने लगे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को जरूरी कागजात के साथ आने के लिए कहा। बावजूद इसके पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी में अम्बरीष जायसवाल व उनके बड़े पिता का पुश्तैनी मकान है। बड़े पिता की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई। उनके कोई वारिस नहीं है। जिस पर न्यायालय महराजगंज द्वारा अम्बरीष जायसवाल व उनके भाइयों के पक्ष में फैसला दिया गया है।इस मकान के ताले को रविवार की रात दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने नेपाल निवासी एक किशोरी को आगे कर पुलिस के मना करने के बावजूद तोड़ दिया। जिससे अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा शांति व कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए राजन जायसवाल,अम्बरीष,शशिभूषण,गौरव राव सहित दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!