महराजगंज

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

Spread the love





ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया। आज दिनांक 03.07.2025 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
रात्रि के समय होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कस्बा फरेंदा में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के अवैध कट,रोड पर लगे पोल,डिवाइडर,दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र और विभिन्न प्रकार के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया जिससे दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!