आनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज

सो रही दो सगी बहनों को सांप ने काटा,एक की हालत नाजुक

Spread the love



   
उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
आनन्दनगर। बरसात की सीजन शुरू होते हुए सांप के काटने की घटनाएं बढ़ने लगी। रात को बिस्तर पर सो रही दो सगी बहनों को सांप काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मानी तालाब निवास वीरेंद्र यादव की पुत्री रंजना यादव और अंजली यादव बुधवार की रात अपने कमरे में एक बिस्तर पर सो रही थी। आधी रात को बिस्तर पर चढ़कर दोनों बहनों को सांप काट लिया। सांप काटने का एहसास होते ही दोनों बहने जग गई। सांप को ढूढ़ने लगी।
देखते ही देखते दोनों बहनों की हालत बिगड़ने लगी। घरवाले तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद रंजना की हालत में सुधार नही होता देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!