परसामलिकमहराजगंज

शहर से लेकर गांव की गलियों में खूंखार कुत्तों का खौफ,दर्जनों लोग घायल

Spread the love




सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। जिले में तेंदुए के बाद अब शहर से लेकर गांव की गलियों में खूंखार कुत्तों का खौफ है। इनका सबसे अधिक आतंक परसामलिक थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां पर खूंखार कुत्ते करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
आलम यह है कि बच्चों व बुजुर्गों का राह चलना दूभर हो चुका है। क्योंकि,कुत्ते इन्हें आसानी से अपना शिकार बना ले रहे हैं। इस गंभीर समस्या के प्रति प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। हालांकि सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक,गर्मी बढ़ने से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आए-दिन इन खूंखार कुत्तों के हमलों में लोग घायल होकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। 14 मार्च को परसामलिक थाना क्षेत्र में खूंखार कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बनाया था। फिलहाल इन सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है,लेकिन कुत्ते का डर अभी भी बना हुआ है।
यह कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे भी काफी दूर तक दौड़ लगाते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को तो कुत्ते आसानी से अपना शिकार बना ले रहे हैं। लोगों ने कहा कि कुत्तों के हमले में घायल होकर लोग एआरवी लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के साथ ही जिला अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। इन दिनों अस्पताल के एआरवी कक्ष में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!