महराजगंज
पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आज 10.06.2025 को जनपद में तीन चार निरीक्षक समेत एक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। जिस क्रम में निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोठीभार से पुलिस लाईन,निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया,निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर से प्रभारी निरीक्षक कोठीभार,निरीक्षक मनोज कुमार राय को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर और उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से पुलिस लाईन के लिए स्थानांतरण किया गया।