Crime Newsनौतनवांमहराजगंज
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/वारंण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस उ0नि0 चन्दन खरवार,उ0नि0 अभिनव पटेल व का0 अरविन्द कन्नौजिया द्वारा मु0अ0सं0-74/2025 धारा 137 (2),87,65(1) बीएनएस व 4 (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त विनय वरुण पुत्र जोगिन्दर वरुण निवासी ग्राम बैरवा बनकटवा टोला भरोहिया थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर करमहवा तिराहे से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।