30 शीशी देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अबैध तस्करी पर रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशन के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण थाना परसामलिक पुलिस उ0नि0 अनिल सिंह थाना,उ0नि0 दिलीप कुमार,म0उ0नि0 संजू गौड़ व का0आयुष सिंह द्वारा आज दिनांक 14.06.2025 को देखभाल क्षेत्र रोकथाम अवैध तस्करी में दौराने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम परसामलिक तिराहा से संग्राम पुत्र धर्मराज कन्नौजिया निवासी ग्राम परसामलिक थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष के पास से 30 शीशी अवैध बन्टी बबली टेट्रा पैक देशी शराब बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यावाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।