नगर पालिका महराजगंज में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया वृहद वृक्षारोपण

इंद्रेश कुमार पटेल सहायक ब्यूरो
महराजगंज: 9 जुलाई 2025 को नगर पालिका परिषद महराजगंज में एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गिरीश चन्द्र उपाध्यक्ष ललित कला अकादमी,अनुज झा सचिव नगर विकास विभाग जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी,डाक्टर पुष्पलता मंगल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष,बैकुण्ठनाथ यादव प्रधान लिपिक नगर पालिका परिषद महराजगंज,समस्त सभासद गण,कार्यालयी कर्मचारी एवं उपस्थित सभी नागरिकों के द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। वृक्ष पृथ्वी की शोभा बढ़ाते हैं। वृक्षारोपण महान एवं पुनीत कार्य है। विद्वानों एवं पर्यावरण विदों ने कहा है,कि वृक्षारोपण कार्य महान। एक वृक्ष सौ पुत्र समान अर्थात पेड़ लगाने का कार्य बहुत ही महान एवं पुण्य का कार्य है। क्योंकि एक पेड़ लगाने का कार्य सौ पुत्रों को जन्म देने के जैसा है। वृक्ष प्रकृति के द्वारा पृथ्वी को उपहार के रुप में दिये गये हैं। इनके पुष्प पृथ्वी की अद्वितीय शोभा को बढ़ाते हैं।