कायस्थ महासभा और कायस्थ पार्टी का संयुक्त विचार गोष्ठी का आयोजन

राकेश कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
सिद्धार्थ नगर: अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा और कायस्थ पार्टी का संयुक्त विचार गोष्ठी का आयोजन और स्वामी विवेकानन्द सम्मान समारोह का आयोजन डुमरियागंज में कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव और चित्रगुप्त महासभा के जिलाध्यक्ष लाल आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव की उपस्थिति मे कायस्थ पार्टी का गठन और विस्तार पर मंडल अध्यक्ष हरि प्रसाद श्रीवास्तव से चर्चा की। जिनके निर्देशन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तहसील इकाई इटवा व डुमरियागंज का गठन किया गया और पदाधिकारियों का चयन किया गया। विनोद कुमार श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव तहसील उपाध्यक्ष,विष्णु श्रीवास्तव महामंत्री,दिनेश कुमार श्रीवास्तव संगठन मंत्री,आशीष श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव उप मंत्री रमन श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष बजरंगी श्रीवास्तव,संप्रेक्षक डॉक्टर रवि शंकर श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव,प्रवक्तता गगन श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।

तहसील इटवा की कार्यकारिणी संरक्षक मंडल सौरभ श्रीवास्तव, अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव महामंत्री मोनू श्रीवास्तव उप मंत्री आशीष श्रीवास्तव संगठन मंत्री विकास श्रीवास्तव सुमित्रानंदन श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया साथ ही कायस्थ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर तहसील इटवा से मोनू श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।