घुघली पुलिस द्वारा दो वारण्टी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियो व वारंटियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में निर्देश दिये गये इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा टीम गठित की गयी। गठित टीम उ0नि0 रामशब्द व का0 संदीप कुमार द्वारा थाना क्षेत्र से दो वारन्टी न्यायालय सिविल जज (प्रवर खण्ड) त्वरित,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मु0नं0–85/13 धारा 323,504,506,452 भादवि थाना घुघली जनपद महराजगंज में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र में वारन्टी महेश पुत्र जगलाल निवासी पोखरभिण्डा थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 60 वर्ष और गणेश पुत्र जगलाल निवासी पोखरभिण्डा थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।