गैंगस्टर का वांछित 25 हजार का ईनामी अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज: जनपद महराजगंज अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 25000 का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर का शातिर अपराधी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला उम्र 28 वर्ष निवासी निराला नगर महदेवा बुजुर्ग थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज की गिरफ्तारी हेतु सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को धानी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जनपद सिद्धार्थनगर तथा महराजगंज के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रो से दो पहिया वाहनों को चोरी करके नेपाल राष्ट्र ले जाकर बेच देते थे जिसमे मेरे अन्य साथी राम अशीष उर्फ दरबारी तथा मुस्तकिन उर्फ नाटे भी सहयोग करते थे तथा विक्री के पैसों को हमसभी मिलकर आपस मे बांटकर अय्याशी मे खर्च करते थे गैगेस्टर पंजीकृत होने के बाद हमारे दोनो साथी जेल में बन्द है मै छिपकर सूरत में रह रहा था जैसे ही वापस आया पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रेषित किया गया। अभियुक्त के ऊपर महराजगंज और सिद्धार्थनगर में चोरी,उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986 जैसे लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह,व0उ0नि0 तारकेश्वर वर्मा,उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह,हे0का0 अजय शर्मा,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव,का0 अखिलेश यादव तृतीय,का0 पवन यादव,उ0नि0 अंकित सिंह (सर्विलांस सेल),का0 सुधीर,(सर्विलांस सेल),का0 चन्द्रशेखर,(सर्विलांस सेल),का0 राजकुमार (सर्विलांस सेल) मौजूद रहे।