विमान हादसे में जान गंवाए मृत आत्माओं को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

प्रांजल केसरी न्यूज एजेंसी
लखनऊ: आज दिनांक 13 जून 2025 सरस्वती विद्या मंदिर,सेक्टर क्यू अलीगंज लखनऊ विद्यालय में सेवा क्षेत्र की शिक्षा के प्रशिक्षण वर्ग में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। मृत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही यह विमान एक रिहायशी इलाक़े में गिर गया था। एयर इंडिया ने इसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। इस घटना में भारतीय मूल के एक ब्रिटिश यात्री ज़िंदा बच निकलने में कामयाब रहे।
“लगभग सारे यात्रियों के शवों को निकालने का काम पूरा हो चुका है।”सवा लाख लीटर ईंधन होने के कारण तापमान इतना अधिक था कि किसी को बचाए जाने की कोई संभावना नहीं थी। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।