Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
फरेंदा पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी गिरफ़्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशिन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल पर्यवेक्षण में न्यायालय द्वारा जारी वारन्टों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस उ0नि0 गंगाराम यादव व का0 आज्ञाराम द्वारा एक प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त राजेन्द्र चौधरी पुत्र स्व0 फौजदार उम्र 52 वर्ष निवासी विशुनपुर थाना फरेन्दा,जनपद महराजगंज सम्बन्धित मु0अ0सं0 190/2025 धारा 105 बीएनएस को आज दिनांक 29.06.2025 को समय करीब 14.45 बजे रेलवे स्टेशन आनन्द नगर फरेन्दा पार्किंग स्थल के के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।