यूपी गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

मुन्ना अंसारी स्टेट ब्यूरो
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत थाना कोठीभार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 26/ 25 धारा 3 (1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त श्रीकान्त पुत्र स्व0 बिजली निवासी सिन्धी मिल कालोनी न०पा०प० देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र 55 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 11.07.2025 को वांछित अभियुक्त श्रीकान्त पुत्र स्व0 बिजली उपरोक्त को सात पांच पुल निचलौल से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु चालान न्यायालय किया गया। आरोपी को थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा,हे0का0 विवेक राव,का0 मनीष सिंह व का0 विवेक कुमार सिंह द्वारा सात पांच पुल थाना निचलौल जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया।