Crime Newsआनन्दनगर - फरेंदामहराजगंज
फरेंदा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल दिशा निर्देशन में व थानाध्यक्ष के अगुवाई मे थाना फरेन्दा पुलिस टीम उ0नि0 गंगाराम यादव मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा 190/2025 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार चौधरी उर्फ टिपू पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम मथुरानगर टोला बिशुनपुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज उम्र 21 वर्ष को आज दिनांक 03.07.2025 को समय करीब 13.40 बजे दक्षिणी बाईपास पर विशाल मशीनरी स्टोर के बगल में चाय की दूकान से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।