अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ,जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार दो व्यक्ति खंभे से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक सिद्धार्थनगर से चलकर बृजमनगंज के रास्ते अपने घर पुंरदरपुर जा रहे थे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई l
बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आज दिनांक 04/07/2025 को इनायत नगर के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो व्यक्ति राजू यादव पुत्र पुजारी यादव निवासी अगया थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज और संजय साहनी पुत्र राजेंद्र साहनी निवासी महरिया थाना सिद्धार्थ नगर जनपद सिद्धार्थनगर थे।
एक युवक की मौत,दूसरे का इलाज जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में राजू यादव की मृत्यु हो गई,जिसका पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शव को रवाना किया गया है। वहीं,संजय साहनी का इलाज चल रहा है, जो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और कार्यवाही जारी है।