लक्ष्मीपुर बकैनिहा गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अतुल कुमार श्रीवास्तव संवाददाता
लक्ष्मीपुर। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर बकैनिहा गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं जनजागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालिका सिंह द्वारा पंचायत भवन में उपस्थिति लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
लक्ष्मीपुर उपप्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आज हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा अन्यथा मानव जीवन खतरे में पड़ जायेगा लोगों को जागरूक करने के लिए,वनों से होने वाली क्षति और उनके बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने जंगलों की कटाई,आग और अन्य नुकसानों के बारे में बताया और लोगों को वनों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। जनजागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालिका सिंह ने प्रति वर्ष एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। जागरूकता अभियान के माध्यम से, वन विभाग ने लोगों को वनों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 10 पेड़ पीपल,आम,आवला,अमरूद सहित अन्य पौधे लगाए और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर आलोक मिश्र,अशोक कुमार गुप्ता,प्रेमलाल यादव वन दरोगा,मनीष राणा वन रक्षक,ब्रह्मदत्त विश्वकर्मा,विनोद कुमार पाण्डेय,राजीव वर्मा,वनरक्षक राजेंद्र यादव,गोलू सिंह,राम आशीष सहित ग्रामीण व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।