महराजगंज
स्नान करने आई महिला अपने परिजनों से बिछड़ी,पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

मुन्ना अंसारी राज्य ब्यूरो
महराजगंज। आज दिनांक 29.01.25 को जनपद कुशीनगर के थाना सेवरही के ग्राम ब्रह्मपुर की लीलावती पत्नी सुरेश उम्र करीब 60 वर्ष अपने गांव के लोगों के साथ मौनी अमावस्या के स्नान हेतु त्रिवेणी पर आई हुई थी किंतु अपने साथियों से बिछड़ गई।
जिनके परिजनों को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा जरिए दूरभाष सूचित कर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। जिसपर उनके परिवारजनों द्वारा महराजगंज पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।