Crime Newsघुघलीमहराजगंज

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
घुघली(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह द्वारा वांछित/वारन्टी अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित उक्त पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार यादव,हे0का0 प्रमोद खरवार और हे0का0 चौधरी कृष्ण मुरारी सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 500/24 धारा 105/115(2)/351(3)/352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मुराली यादव पुत्र स्व0 घुरहू यादव निवासी विशुनपुर गबडुआ थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 35 वर्ष को बहद ग्राम हरखपुरा टोला सोनबरसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया,विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। आरोपी के ऊपर पहले से ही दो मुकदमें थाना घुघली में मारपीट सम्बंधित मुकदमे प्रचलित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!