यूपी गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ़्तार भेजे गए जेल

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना में ठूठीबारी उ0नि0 लालचन्द वर्मा,हे0का0 मानिकचन्द व का0 अंशुम यादव द्वारा दिनांक 21.07.2024 को वाद संख्या 883/23 व मु0अ0सं0-78/22 धारा 3(1) यूपी गैंग एक्ट थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण विन्ध्याचल मद्धेशिया पुत्र अजय मद्धेशिया साकिन कस्बा ठूठीबारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज व सुमित गुप्ता पुत्र अजय मद्धेशिया साकिन साकिन कस्बा ठूठीबारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को कस्बा ठूठीबारी समय करीब 20.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय जनपद महराजगंज के लिये रवाना किया गया।