पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय मय हमराह
उ0नि0 संदीप कुमार यादव,उ0नि0 सर्वदेव खरवार,का0 आदित्य यादव,का0 सुरेन्द्र शाह,का0 सतीश चौहान,का0 अरविन्द यादव व म0का0 ज्योति राय टीम के द्वारा मु0अ0सं0 111/25 धारा 103(1),115(2),191(2),190,352 बीएनएस से सम्बंधित दो नफर वाछिंत अभियुक्तागण वसीमा पुत्री मुमताज उर्फ मुरताज उम्र करीब 20 वर्ष व साबिया खातून पत्नी मुमताज उर्फ मुरताज उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण मदरहा ककरही टोला सुल्तापुर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज की मुखबिर की सूचना पर घर के पास से दिनांक 23.07.2025 को समय करीब 11.05 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।