सोनौली पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
सोनौली(महराजगंज): पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे वारण्टीयो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना स्थानीय से उ0नि0 अमित रंजन सिंह मय हमराह का० अतुल पाण्डेय द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2024 धारा 147,323,504,452,325,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त गजेन्द्र पुत्र रामबृक्ष निवासी भगवानपुर थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र 23 वर्ष को दिनांक 22.07.2025 को व उ0नि0 अजीत तिवारी द्वारा मु0अ0सं0 116/2020 धारा 323,504,506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी उदयराज पाण्डेय पुत्र राम उजागर पाण्डेय निवासी मीरपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर हालमुकाम ग्राम महुअवा थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र 45 वर्ष को दिनांक 23.07.2025 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय जनपद महराजगंज अग्रेषित किया गया।