Crime Newsमहराजगंजसिंदुरिया -मिठौरा
सिन्दुरिया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस उ0नि0 रणविजय वर्मा मय हमराह कां0 अभिमन्यु खरवार द्वारा आज दिनांक 24.07.2025 को मु0अ0सं0 175/25 धारा 65(2)/332(1)/131/115(2)/352/बीएनएस व 5एम /6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अर्जुन पुत्र गणेश निवासी हरिहरपुर टोला मोतीपुर थाना,सिन्दुरिया जनपद महराजगंज उम्रकरीब 41 वर्ष को थाना सिन्दुरिया अन्तर्गत सिन्दुरिया से निचलौल जाने वाले मुख्य मार्ग भागाटार तिराहे के पाससे समय करीब 14.36 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।