गोवा में गर्लफ्रेंड को शादी करने के लिए ले गया केविन,पुराने अफेयर का पता चला तो गला रेता: लाश को जंगल में फेंका,पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप संपादक पंकज मणि त्रिपाठी
बेंगलुरु: बेंगलुरु के 22 साल के युवक ने गर्लफ्रेंड को गोवा ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस को गर्लफ्रेंड की लाश घने जंगल के बीचोबीच बरामद हुई। मृतका की गला रेतकर हत्या की गई है। गोवा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवक को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने गर्लफ्रेंड को शादी करने के लिए गोवा लेकर गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान बेंगलुरु निवासी संजय केविन एम. के रूप में हुई है। उसकी 22 साल की गर्लफ्रेंड रोशनी मोजेज एम. भी उसी इलाके में रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करने के लिए बेंगलुरु से गोवा आए थे। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और संजय ने रोशनी को मार डाला। फिर रोशनी के शव को जंगल में फेंककर बेंगलुरु वापस आ गया।
बता दें कि रोशनी का शव हत्या के अगले दिन सोमवार (16 जून 2025) को जंगल में मिला। जब एक लोकल किसान बिबेम (अंकुरित काजू) खोजने जंगल गया था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि संजय को रोशनी के अफेयर के बारे में पता चल गया था। वहीं,रोशनी की लाश के साथ मिले बस टिकट से मामले का खुलासा हुआ।