महराजगंज
महराजगंज जिले दो उपजिलाधिकारी का गैर जनपद तबादला

ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस तबादला सूची में महराजगंज जिले के फरेंदा की एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है। वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है। जबकि जितेन्द्र कुमार को महोबा जिले से महराजगंज भेजा गया। फेरबदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।