घर में घुसी गाय को युवक ने काट डाला… मौके पर पहुंचे लोगों को भी बोला पास आए तो काट डालूंगा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। एक आईआईटी स्नातक ने घर में घुसी एक गाय को बेरहमी से मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
संपादक नागेश्वर चौधरी
फतेहपुर:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आईआईटियन ने घर में घुसी गाय को काट डाला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। उधर,गोवंश की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर एसडीएम और सीओ सिटी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार,राधानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुहल्ला निवासी मोहन निषाद रिटायर्ड फौजी हैं। बताया जा रहा है कि इनका बेटा रोहन निषाद मद्रास से आईआईटी किया। इसके बाद विदेश में 18 लाख के पैकेज में नौकरी के लिए चला गया था। रोहन की मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह वापस लौट आया। उसका इलाज भी चल रहा है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे रोहन के घर का गेट खुला था, तभी एक गाय अंदर घुस गई। इससे नाराज आईआईटियंस रोहन घर के अंदर से बांका लेकर आया और गाय पर कई बार हमला किया, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पड़ोस के लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर दौड़कर पहुंचे। यह देख हाथ में खून से सना बांका लिए रोहन ने धमकाते हुए बोला कि अगर कोई पास आया तो उसे भी भी काट डालूंगा।
पुलिस हिरासत में आरोपी
दहशतजदा ग्रामीणों की सूचना पर हिंदू संगठनों के आक्रोशित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह समझा कर शांत कराया और इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया।