घुघली पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

मुन्ना अंसारी स्टेट ब्यूरो
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियो व वारंटियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में घुघली थाना क्षेत्र से 03 नफर वारंटियों को न्यायालय सिविल जज सीडि/अपर मुख्य न्यायिक मजिo त्वरित न्यायालय,जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्लू सम्बन्धित मु0नं0- 5534/102 धारा 323,504 भादवि,थाना घुघली,जनपद महराजगंज में वारंटियों तफ्फजुल हुसैन पुत्र स्व0 रियासत उम्र करीब 70 वर्ष,तैरून निशा पत्नी तफ्फजुल हुसैन उम्र करीब 60 वर्ष व मैमुन निशा पुत्री तफ्फजुल हुसैन उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण ग्राम चौमुखा बडा टोला, थाना घुघली,जनपद महराजगंज को दिनांक 15.07.2025 को समय 12.30 बजे ग्राम चौमुखा बडा टोला,थाना घुघली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
वारंटियों को उ0नि0 दीपक मिश्रा,हे0का0 मुन्ना यादव,का0 छट्ठू प्रसाद,का0 प्रवीण कुमार मौर्या,म0का0 नीता थाना घुघली द्वारा गिरफ्तार किया गया।