परसामलिकमहराजगंज

राष्ट्रीय स्वयं संघ ने सरस्वती शिशु मंदिर सेखुआनी में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की आयोजित

Spread the love




सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक: थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर सेखुआनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवा ध्वज लगाकर प्रार्थना और गुरु के समर्पित गुरु दक्षिणा किया गया। इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख अभिषेक कांत जी ने कहा कि भारत एक गौरवशाली देश है। भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसलिए भारत में जन्म लेना गौरव की बात।

अभिषेक कांत जी ने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों और तपस्वियों का देश है। इसलिए भारत देश गौरवशाली है,उन्होंने कहा कि गुरु की बड़ी महत्ता है,गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है। कहा कि हम सब जानते हैं कि संघ ने व्यक्ति विशेष को गुरु नहीं माना है। उन्होंने भगवा ध्वज को गुरु माना है। जो सूर्य की लालिमा और अग्नि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज लगाकर प्रतिदिन खेलकूद किया जाता है। इसलिए संघ के स्वयंसेवक मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि शाखा से चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि संघ को चलाने के लिए साल में एक बार आषाढ़ माह पूर्णिमा से लेकर श्रावण माह पूर्णिमा तक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में जब भी अधर्म हुआ है। तब–तब किसी न किसी महापुरुष का जन्म हुआ है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक दिन संघ की शाखा में जाने की बात कही। तब जाकर भारत को परम वैभव तक पहुंचाया जा सकता है।

इस मौके पर मिथलेश कुमार पाण्डेय,सुनिल कुमार,गजेन्द्र पाण्डेय,सुधीर कुमार मिश्रा, संजय,भोलेंद्र नाथ मिश्रा ग्राम प्रधान बभनी,मुन्नू पाण्डेय,अजीत चौधरी,अरविन्द सिंह,दिनेश कुमार सहानी,ज्ञानचंद यादव,सम्मी पासवान,शुभम सहानी,सत्यम सहानी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!