सिसवा बाज़ार - कोठीभार

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर विकास मंत्री से किया मुलाकात,नगर के विकास पर की चर्चा

Spread the love

राजन चौधरी संवाददाता
सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा से मुलाकात कर जहां दीपावली की शुभकामनाएं दी वही नगर के विकास पर चर्चा भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सिसवा नगर पालिका के विकास को लेकर चर्चा भी किया,जिसमें नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर तेजी से तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भाजपा के प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से भी मुलाकात किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!