नदी में उतरता मिला 60 वर्षीय नेपाली नागरिक का शव


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज(ठूठीबारी)। चंदन नदी में बुधवार शाम को एक शव उतराता दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। वहीं शव को देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर परिजनों की रजामंदी पर शव को उन्हे सौंप दिया गया। वही मृतक व्यक्ति की शिनाख्त चिरकल्ली साहनी उम्र 60 पुत्र स्वo मूरत साहनी निवासी पाल्हीनंदन गांव पालिका छोटकी सुनरी,थाना महेशपुर जिला नवलपरासी नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक दिन मंगलवार की शाम से घर मछली मारने के लिए निकला था,वापस नहीं आया। मृतक चिरकल्ली के बड़े लड़के हीरामन साहनी ने बताया कि वह शिकारमाही (जाल से मछली पकड़ने) का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार की शाम वह घर से शिकारमाही के लिए निकले थे लेकिन रात को घर नहीं लौटे। परिजनों ने आस पास के गांव के साथ रिश्तेदारों से जानकारी हासिल की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम को कुछ चरवाहे अपने जानवरों को चंदन नदी में पानी पिलाने पहुंचे तो शव दिखाई दिया। मृतक अपने पीछे तीन लड़के हिरामन सहानी, सोमेंदर सहानी व महेंद्र सहानी छोड़ गए हैं। तीनो शादी शुदा है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव को सौंप दिया गया।