महराजगंजसिसवा बाज़ार - कोठीभार

डीएम-एसपी ने कोठीभार थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद में मूर्ति विसर्जन को सकुशल सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज कोठीभार थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन मार्गों/स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोठीभार क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन मार्ग पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। दोनो अधिकारियों ने कोठीभार थाने में रुककर लगातार मूर्ति विसर्जन के संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तय रूट के हिसाब से पर्याप्त सुरक्षा में मूर्तियों का सकुशल विसर्जन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई भी अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो,इसको अधिकारी सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थलों पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी उपजिलाधिकारी,अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नन्दप्रकाश मौर्या और अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी लगातार विसर्जन स्थलों पर डटे रहे। मूर्ति विसर्जन के दौरान जनपद में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!