ठूठीबारी - गड़ौरा बाजार - ईटहियामहराजगंज
पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार


संपादक नागेश्वर चौधरी
ठूठीबारी(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा मीणा के निदेशानुसार जनपद में वांछित/वारण्टियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व अनुज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.11.2024 को एक वारण्टी आलमगीर पुत्र सैय्यद साकिन पिपरिया थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र करीब 30 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 418/2024 धारा 128 सीआरपीसी को वारण्टी के घर से उoनिo विक्की कुमार व काo पवन यादव के द्वारा नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लेकर परिवार न्यायालय जनपद महराजगंज रवाना किया गया।