Crime Newsपुरन्दरपुरमहराजगंज

पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

उप संपादक शत्रुघ्न प्रजापति
पुरन्दरपुर(महराजगंज)। थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरहनी टोला रामनगर मे दिनांक 30.10.2024 को समय रात्रि के 22.00 बजे मृतक महेन्द्र पुत्र रामलखन साकिन सेमहरनी टोला रामनगर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र 27 वर्ष। सरकारी शराब की दूकान पर शराब पीने गया था। जो अनुसूजित जाति का व्यक्ति था कि सरकारी शराब की दूकान के सामने ही विपक्षी हरिश साहनी पुत्र श्याम बिहारी साहनी का मकान है। उनके घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम था कि महिलाए नाच गा रही थी,जिसमें मृतक महेन्द्र उपरोक्त महिलाओ को हटिग कर दिया था जिसके विवाद की बात को लेकर अभियुक्तगण के द्वारा महेन्द्र उपरोक्त को गाली गुप्ता देते लाठी डन्डे से मारा-पीटा तथा जान से मारने धमकी दिये थे कि मारपीट के दौरान मृतक महेन्द्र के सिर मे गम्भीर चोट लग गया था महेन्द्र उपरोक्त की इलाज के दौरान बीआरडी कालेज गोरखपुर में मृत्य हो गयी थी जिसमे वादी मुकदमा रामलखन हरिजन पुत्र मनोरथ साकिन सेमरहनी टोला रामनगर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज के सूचना के आधार पर मु०अ०स०- 288/24 धारा 105,110,115 (2),352,351(3),3(5) बीएनएस व 3(1)ध,3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट बनाम शिवा पुत्र श्याम बिहारी साहनी और श्यामबिहारी पुत्र धनराज आदि साकिन सेमरहनी टोला रामनगर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज के पंजीकृत किया गया। जो वाछित चल रहे थे,वाछिंत अभियुक्तगण श्यामबिहारी पुत्र धनराज उम्र 48 वर्ष और शिवा पुत्र श्यामबिहारी उम्र 21 वर्ष साकिनान सेमरहनी टोला रामनगर थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को मुखबीर खास की सूचना पर दिनांक 06.11.2024 को चन्दनपुर चौराहा से रानीपुर आने वाले रोड पर ग्राम बडहरा कन्हई मे स्थित रेलवे अण्डर पास के पास से समय करीब 10.06 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर पुरूषोत्तम राव,वरिo उoनिo सुनील कुमार वर्मा,उoनिo संदीप कुमार यादव,काo कुलदीप यादव,काo आदित्य यादव,काo पृथ्वी सिंह चौहान,काo सुरेन्द्र शाह और मoकाo खुशबू पाण्डेय शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!