महराजगंज

आईजीआरएस पोर्टल के मासिक रैकिंग में महराजगंज को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Spread the love




ब्यूरो चीफ गोवर्धन गुप्ता
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद-महराजगंज पुलिस को माह अक्टूबर की मासिक रैंकिंग में आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें। गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है,पोर्टल पर प्राप्त संदभों का एक निश्चित समय दिया जाता है,जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
       पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जाँचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जॉच हेतु निरन्तर पर्यवेक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाता रहता है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जाँच आख्या प्राप्त होने पर जॉच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है,जॉच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जाँच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!