पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल


सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना जनपद में चलाये जा रहे रहे वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी अभियान के दिये गये निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मय हमराहियान का0 विकास यादव व का० प्रभात यादव द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 07.11.2024 को वादी राजकुमार पासवान पुत्र रामदवन पासवान निवासी ग्राम जमुहानी टोला पुरुषोत्तमपुर के लिखित तहरीर जिसमें वादी की बहन संजना पत्नी पिन्टु पासवान निवासी चकदह खास की हत्या कर जंगल में छुपा देने के आधार पर मु0अ0सं0 174/24 धारा 103 (1),238 बीएनएस अभियुक्त पिन्टु पासवान पुत्र गनेश पासवान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चकदह खास थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत हुआ। जिसमें दिनांक 08.11.2024 को थानाध्यक्ष मय हमराहियान द्वारा बहद ग्राम कल्याणपुर तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक चाकू व घटना के वक्त पहने कपड़े को अपने घर ग्राम चकदह खास से बरामद कराया गया है।