लखनऊ

देव दीपावली पर सीएम योगी करेंगे नमो घाट का उद्घाटन,घाटों पर होगी भव्य आतिशबाजी

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
वाराणसी। देव दीपावली पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट की सौगात देंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने दी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार देव दीपावली पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नमो घाट पर होगा।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दीप प्रज्वलित करके देव दीपावली आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सभी अतिथि व गणमान्य लोग दीप प्रज्वलित करेंगे तथा क्रूज बोर्डिंग के उपरांत देव दीपावाली का आयोजन देखेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नमो घाट पर अलग से भव्य आतिशबाजी भी होगी। 12 से 14 नवंबर तक काशी गंगा महोत्सव अस्सी घाट पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!