जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की गई समीक्षा


प्रांजल केसरी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज-॥ में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं,जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज-III में कोया की 205 परियोजनाएं हैं,जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं,जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल,ओएचटी,पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश दिया। यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति आरंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति,हाइड्रो टेस्ट और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन संबंधित बीडीओ द्वारा नामित अभियंताओं के माध्यम से रैंडमली कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया।
जिलाधिकारी ने विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा धनराशि प्रेषित की जा चुकी है,उनमें माह के अंत तक विद्युत संयोजन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने रिथविक कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एल.डी.चार्ज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समय-सीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए,निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन,सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।