अंतर्राष्ट्रीय

2030 तक पूरा होगा चांद पर रहने का सपना! नासा बना रहा घर; सामने आया डिजाइन

Spread the love

प्रांजल केसरी
न्यूयॉर्क। नासा इंसानों का चांद पर रहने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। नासा चांद पर घर बनाने की तैयारी कर रहा है जहां शुरुआत में उसके एस्ट्रोनॉट जाकर रह सकते हैं। इसकी फाइनल डिजाइन आना अभी बाकी है लेकिन शुरुआती प्लान नासा ने खुद जारी किया है। आप भी जानें कि कैसा दिख सकता है चांद का घर। इसलिए नासा चांद पर एक घर बनाने की तैयारी कर रहा है,जिसमें एस्ट्रोनॉट रह सकें। नासा की ओर से साझा की गईं प्रांरभिक जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की यात्रा के दौरान तीन मंजिला”इन्फ्लेटेबल”अंतरिक्ष घर के अंदर रह सकते हैं। नासा की योजना है कि इस आवास को 2030 तक चांद पर स्थापित कर लिया जाए। इसके बाद आर्टेमिस मिशन के तहत चांद की सतह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री 2030 के दशक तक विशालकाय पॉड के अंदर सो सकते हैं। हालांकि नासा ने अब तक लूनर सरफेस हैबिटेट के लिए फाइनल डिजाइन की पुष्टि नहीं की है,लेकिन उसकी ओर से जारी की गईं शुरूआती तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह खास अंतरिक्ष घर कैसा दिख सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!