महराजगंज

महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता के साथ मिला सम्मान

Spread the love


प्रांजल केसरी
महराजगंज: मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के तहत जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जनपद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला/चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा,स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों,सार्वजनिक स्थलों और ग्राम पंचायतों में गश्त करते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा,साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

-विशेष अभियान मिशन शक्ति 5.0 में पुलिस चौपाल के जरिए महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई
-एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर महिलाओं को जागरूक किया
-बाल विवाह,बाल श्रम व मानव तस्करी,दहेज विरोधी व समाज सुधारक समिति में योगदान देने वाली 12 महिलाओं को एसडीएम निचलौल व नौतनवा व सीओ निचलौल व नौतनवा ने सम्मानित किया
-महिलाओं को कानून,हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त किया गया


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बाल विवाह,बाल श्रम व मानव तस्करी,दहेज विरोधी व समाज सुधारक समिति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों,बस अड्डों,बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा,साइबर क्राइम और हेल्पलाइन नंबरों (1090,112,181,1098 आदि) की जानकारी दी। साथ ही,महिलाओं को सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला ई-हाट योजना और आयुष्मान भारत योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।


सम्मान समारोह:
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को एसडीएम निचलौल व सीओ निचलौल द्वारा तथा नौतनवा क्षेत्र के एसडीएम नौतनवा व सीओ नौतनवा सम्मानित किया गया। बाल विवाह,बाल श्रम व मानव तस्करी,दहेज विरोधी व समाज सुधारक समिति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। एसडीएम व क्षेत्राधिकारीगण द्वारा कहा गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं को जागरूक करना है,बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना भी है।

 
बाल विवाह,बाल श्रम व मानव तस्करी के रोकथाम के क्षेत्र में सम्मानित तहसील निचलौल की महिलाएं:
शालिनी सिंह,साधना देवी,मेनका देवी,अंकिता मिश्रा,शमां परवीन सहायक पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति जनपद महराजगंज म0कान्स0 रेनू यादव मिशन शक्ति (एन्टी रोमियो) दहेज विरोधी एव समाज सुधारक समिति मे कानूनी सलाहकार,मानव तस्करी बाल विवाह,बाल श्रम के क्षेत्र में सम्मानित तहसील नौतनवा की महिलाए-पुष्पा देवी,मंजू देवी महिला सशक्तिकरण व बाल अधिकार के अन्तर्गत बाल विवाह बाल श्रम के क्षेत्र में पूर्वांचल सेवा समिति महराजगंज शारदा देवी,शालिना राईन,रीता देवी मानव तस्करी रोकने के सम्बन्ध में सा0 मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर सेक्टर सोनौली,रमाकान्ती त्रिपाठी देहज विरोधी एवं समाज सुधारक समिती व कानूनी सलाहकार के रूप में सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!