खाद्य विषाक्तता और आंतों में संक्रमण के पीछे के तंत्र का पता चला


प्रांजल केसरी
अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने खाद्य विषाक्तता और आंतों में संक्रमण के पीछे के तंत्र का पता लगाया है। शोध में पता चला है कि साल्मोनेला बैक्टीरिया सुरक्षात्मक बैक्टीरिया को धोखा देकर आंत के अंदर प्रवेश कर जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार,हर साल लगभग 60 करोड़ लोग खराब भोजन करने के कारण बीमार पड़ते हैं, जबकि 420,000 लोग प्रतिवर्ष इसके कारण मर जाते हैं। साल्मोनेला खाद्य विषाक्तता का सबसे आम कारण है। यह कच्चे अंडे,अधपके मुर्गे,गोमांस,सूअर का मांस,सब्जियों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में हो सकता है। यह शोध नेशनल एकेडमी आफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है। शोध में कहा गया है कि आंत में खरबों बैक्टीरिया रहते हैं। उनमें से कई शार्ट चेन फैटी एसिड उत्पन्न करते हैं,जो हानिकारक रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। साल्मोनेला आंत के पोषक तत्वों के वातावरण को बदलकर जीवित रहता है।