महराजगंज

पराली जलाने वाले 250 किसानों पर प्रशासन ने लगाया 8.5 लाख रूपये का जुर्माना

Spread the love


संपादक नागेश्वर चौधरी
महराजगंज। फसलों के अवशेष जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत सैटेलाइट से पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी की जा रही है। मंगलवार को बागापार क्षेत्र में बिना सुपर एसएमएस के चल रही एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन को सीज किया गया। बरवा राजा और कोल्हुई में भी कम्बाइन हार्वेस्टर जब्त किए गए। तहसील फरेन्दा,सदर और निचलौल में पराली जलाने के मामलों में कुल 35 किसानों पर ₹1.75 लाख का जुर्माना लगाया गया। अब तक 250 किसानों पर कुल ₹8.5 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। तहसील सदर में पराली जलाने वाले 84 किसानों पर ₹4.75 लाख जुर्माना लगाया गया है। आज मंगलवार को 35 किसानों पर ₹1.75 लाख का अतिरिक्त जुर्माना किया गया। 05 किसानों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई और 02 कम्बाइन सीज किए गए। तहसील फरेन्दा में 86 किसानों को नोटिस भेजा गया,11 पर ₹55,000 का जुर्माना लगाया गया और 107/16 की कार्रवाई की गई। वहीं, तहसील निचलौल में 07 किसानों पर धारा-130 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और 05 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रशासन ने अब तक गौशालाओं में 72 टन पराली भेजी है और किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि पराली जलाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!