

सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
परसा मलिक(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मय हमराह हे0का0 सन्तोष यादव,का0 सत्यप्रकाश कुशवाहा द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/24 धारा 457,376,504,506 भादवि व 67ए आईटी एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र दिलीप त्रिपाठी नि0 ग्राम दोगहरा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज को मुखबीरी सूचना पर महदेइया तिराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही न्यायालय भेजा गया।