महराजगंज

एसपी द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

Spread the love



सुधीर कुमार मिश्रा समाचार संपादक
महराजगंज। आज दिनांक 26.11.2024 को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने”संविधान दिवस”के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना के तहत भारत को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न,समाजवादी,पंथ- निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा राष्ट की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों/चौकियों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!